तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान का दीवार लेखन करें- सिविल सर्जन

बोकारो – सिविल सर्जन व जिला शिक्षा पदाधिकारी केे संयुक्त निर्देशन में सभी बी ई ई ओ बीपी ओ एवं बी आर पी का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिला परामर्शी मो असलम के द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया तत्पशचात स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने जो किशोरों व युवाओं को तम्बाकू के लत से बचाने व शैक्षणिक संस्थान को तम्बाकू मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से वित जारी किया है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।जिला परामर्शी ने प्रशिक्षण में आए सभी प्रतिभागियों को बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में बोकारो जिला के सभी विद्यालय को तम्बाकू मुक्त घोषित किया जाना है, जिस हेतु सभी प्रखण्ड के , बि ई ई ओ , बि पि ओ ओर बीआरपी को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि सभी प्राचार्य अपने स्कूल के मुख्य द्वार के पास तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के दीवार पर लेखन अवश्य कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *