चंपाई सोरेन के झामुमो छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा: बैद्यनाथ राम

रांची: झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता विभाग के मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के झामुमो छोड़ने से पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह जरूर है कि पार्टी से किसी पुराने साथी का इस तरह पार्टी छोड़कर चले जाने से थोड़ा दुख होता है। चंपाई सोरेन को पार्टी में बहुत सम्मान मिला,वे उपाध्यक्ष थे। पार्टी की नीति निर्धारण में उनकी राय ली जाती थी। लेकिन वे भाजपा के झांसे में आ आगे और पार्टी को छोड़ दिया।
मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार के गठन के बाद से ही यहां पर ऑपरेशन लोटस एक्टिव था। वैसे भी भाजपा गैर भाजपा शासित प्रदेशों की सरकार को गिराने,विधायकों को खरीद परोख्त में लगी रहती है। भाजपा का एक विंग सालों पर इसी पर काम करती है। झारखंड में इस बार आंशिक रूप से उनका मिशन सफल रहा है। लेकिन चंपाई सोरेन को बीजेपी में शामिल कराने से भाजपा को झारखंड की सत्ता हाथ लगने वाली नहीं है। झारखंड की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा को वोट करती है और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सीएम हेमंत सोरेन पर विश्वास करती है।
मंत्री ने कहा कि चंपाई सोरेन का भाजपा में सीता सोरेन,गीता कोड़ा जैसा ही हाल हो जायेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा से जो भी नेता और विधायक चुनाव के समय पार्टी छोड़ कर जाते हैं उनको चुनाव में जनता रिजेक्ट करती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे नेताओं का वहीं हाल होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *