केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल नेरिम्स अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

रांची: केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय सरना समिति केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की की अगवाई टुंकी टोली कोकर में आदिवासियों की सामाजिक धार्मिक जमीन ,जतरा स्थल, को बचाने को लेकर रिम्स अधीक्षक हरेंद्र बिरूवा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा केंद्रीय सरना समिति केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरहुल महापर्व नजदीक है ऐसे में रिम्स प्रशासन द्वारा टुंकी टोली कोकर में जतरा स्थल मसना स्थल गांवा देवती स्थल को घेराबंदी किया जा रहा है। ऐसे में आदिवासियों की धार्मिक सामाजिक संस्कृति परंपरा विलुप्त हो जाएगा। उन्होंने रिम्स प्रशासन से मांग किया है कि टुंकी टोला कोकर में धार्मिक सामाजिक जतरा स्थल मसना स्थल गांव देवती स्थल है उसको घेराबंदी से मुक्त रखा जाए ।साथ में रिम्स के विस्थापित हो चुके लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ठेका पट्टा रोजी रोजगार थर्ड एवं फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में प्राथमिकता दी जाए। मौके पर केंद्रीय सरना समिति केंद्रीय महिला अध्यक्ष निशा भगत, केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, प्रवक्ता एंजेल लकड़ा, लक्ष्मी मुंडा एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *