दलित छात्रा से दुष्कर्म का मामलाः विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, सदन में हंगामा

बोकारो : बोकारो जिले के पेटरवार में बुधवार रात एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी अस्पताल के समक्ष धरने पर बैठे। विशेष मेडिकल टीम से जांच कराने की मांग। गुरुवार सुबह आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग पर पेटरवार में सड़क जाम कर दिया गया। जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे इलाके में तनाव। विधानसभा में उठा मुद्दा। विपक्ष ने कहा, हाल के दिनों में कानून व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ हुई है।
सदन में भी गूंजा मामला
पेटरवार स्थित बुंडू पंचायत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला विधानसभा में उठा। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सरकार कुछ नही करती। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने भी यह मामला उठाया। उन्होंने इस मामले की लीपापोती करने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया। दोनों विधायकों ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *