अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर कर राज्य की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की

रांची: लोक आस्था व सूर्यउपासना के महापर्व चैती छठ पूजा के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,डॉ राजेश गुप्ता छोटू,पप्पू सिंह,जेल मोड़ छठ तालाब छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राम सिंह एवं मेहुल दूबे ने अस्तलगामी सूर्य को अर्ग अर्पण कर राज्य की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की।
चार दिवसीय छठ महापर्व पर आज तीसरे दिन कांग्रेस नेताओं ने भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुसार जेल तालाब में डूबते हुए सूर्य को अर्ध अर्पण करने की परंपरा का निर्वहन कर सूर्य भगवान के प्रति आस्था प्रकट किया।
अर्ध अर्पण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आलोक दूबे ने कहा छठ महापर्व शुद्धि और आस्था का मिशाल है।यह पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है, लोगों को समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाता है,यह पर्व प्रकृति से प्रेम को दर्शाता है।
कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा छठ महापर्व सृष्टि चक्र का प्रतीक भी है, इस पर्व में पहले डूबते सूर्य की पूजा होती है फिर उगते सूर्य की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *