12 मई को छोटा नागपुर बौद्ध समिति गोरखा चौक में बुद्ध जन्मोत्सव समारोह का होगा आयोजन

रांची: छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी गोरखा चौंक नेपाल हाउस डोरंडा में भगवान बुद्ध जन्मोत्सव समारोह की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। दार्जिलिंग से आए लामाओं द्वारा दोमांग पाठ किया जा रहा है। दोमांग पाठ 8 मई से ही प्रारंभ कर दिया गया है। आज 10 मई को इसकी समाप्ति हो रही है।
छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेन तामंग ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृहद रूप में बुद्ध जयंती का आयोजन किया जा रहा है।12 मई को प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो नेपाल हाउस हॉस्पिटल लाइन सिद्धार्थ नगर जाएगा और वहां झंडा का पूजा करके वापस गोरखा चौक पर अपने मंदिर में वापस आ जाएगा।
आज 10 मई को छोटानागपुर बौद्ध मंदिर परिसर में लुंगदर झंडा की स्थापना की गई व पूजा पाठ किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से लोहरदगा विधायक सह पूर्व वित्त मंत्री झारखंड सरकार डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, मेंहुल दूबे,संजय दूबे उपस्थित थे। इन लोगों ने भगवान बुद्ध के चरणों में शीश झुकाया।लामाओं द्वारा इन्हें आशीर्वाद दिया गया।
समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र तमांग, विजय थापा, गौरी तमांग, रोहित तमांग, सुमन तामंग,सुमित्रा तामंग, नवनीत प्रधान, विजय सिंह थापा, सांगवी प्रधान उपस्थित होकर बुद्ध जन्मोत्सव को सफल करने में लगे हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने बताया कल 11 मई को पूर्व संध्या पर विधायक डॉ रामेश्वर उराँव के आवास पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती उत्सव मनाई जाएगी। दार्जिलिंग से आये लामाओं एवं भगवान बुद्ध के सैंकड़ों अनुयायियों द्वारा भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की जाएगी एवं दीप प्रज्वलित कर जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

डॉ. रामेश्वर उरांव (लोहरदगा विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री, झारखंड सरकार) ने कहा:
“यह वह पवित्र भूमि है जहाँ भगवान बुद्ध और भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। भगवान बुद्ध ने शांति, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जबकि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध धर्मयुद्ध का उद्घोष किया। दोनों ने मानवता को सच्चाई और धर्म का रास्ता दिखाया। हम भी शांति चाहते हैं, लेकिन जब बात देश और हमारी सेना पर आएगी, तब हम चुप नहीं बैठेंगे। हम डटकर खड़े होंगे और हर चुनौती का सामना करेंगे।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए डॉ रामेश्वर उराँव ने कहा हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कहा है कांगेस पार्टी सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ी है। हम भी पूरी निष्ठा से सरकार और सेना के साथ खड़े हैं और एक लोकतांत्रिक प्रणाली में रहकर राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। हम शांति के समर्थक हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और गरिमा के लिए हम कभी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *