बीपीएस पिलानी बोर्डिंग स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ- साथ संस्कार भी देता है : सुशांत कुमार

रांची: राजस्थान स्थित बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी झारखंड में आने वाले 2026 तक अपना ब्रांच खोलने की योजना में है। संस्थान के कॉमर्स विभाग में विभागाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुशांत कुमार बराल ने बुधवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता आयोजन कर संस्थान की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी से शिक्षा ग्रहण कर देश के बड़े बड़े पोस्ट पर आसीन है। यही नहीं विदेशों में काफी संख्या में अच्छे अच्छे जॉब कर रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री बीके सिंह पिलानी स्कूल से ही शिक्षा लिए हैं। मारुति कंपनी में बड़े पदों पर जॉब कर रहे कई अधिकारी पिलानी बोर्डिंग स्कूल से ही पढ़े हैं। उन्होंने कहा पिलानी बोर्डिंग स्कूल बच्चों को न सिर्फ शिक्षा प्रदान करता है बल्कि उसे बेहतर संस्कार और आत्मनिर्भर भी बनाता है। वर्तमान समय में पिलानी बोर्डिंग स्कूल में अपने बच्चों को डालने के लिए अभिभावकों में काफी उत्साह हैं।
बोर्डिंग स्कूल परिस्थिति से मुकाबला करने के बारे में बच्चों को सिखाता है। साथ ही स्ट्रेस को भी दूर करता है। हम लोग बच्चों को माता पिता का रेस्पेक्ट करना सीखते हैं। पिलानी बोर्डिंग स्कूल में कैंपस होता है जहां सभी चीजे उपलब्ध होती है। 88 एकड़ में फैला है पिलानी कैंपस, बच्चों को हॉर्स राइडिंग और स्विमिंग भी सिखाया जाता है। सभी तरह के खेल बच्चों को सीखते हैं।
उन्होंने कहा कि पिलानी स्कूल में बिहार झारखंड के सबसे अधिक बच्चे हैं।  साधन सभी राज्यों में ब्रांच खोलने के प्लान है। राजस्थान के गंगा नगर में ब्रांच खोला गया है। राजस्थान में फिलहाल चार ब्रांच है।
बिड़ला पिलानी स्कूल में गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चो के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है। गरीब बच्चों को हम लोग स्कॉलरशिप देते हैं।
‌बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी ने रांची में 11और 12 को दो दिवसीय एडमिन सेमिनार का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में नामांकन के लिए निबंधन हुआ।

12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *