खूंटी में सामुदायिक सहभागिता से श्रमदान कर जल संचयन के लिए बनाए जा रहे हैं बोरीबांध

रांची : अब मुरहूवासियों को गर्मी के दिनों में भी निर्वाध रूप से पानी मिलेगा। मुरहू प्रखंड के गनालोया और गुरमी गांव के मध्य बहने वाली बनई नदी से मुरहू में जलापूर्ति की जाती है, और नदी का पानी सूखता जा रहा था, जिससे इंटेकवेल के पानी के सूखने का खतरा बढ़ गया था। लेकिन गानालोया गांव की महिलाओं और पुरूषों ने पंप हाउस के पास रविवार को मदईत (श्रमदान) कर बोरीबांध बनाया, जिससे अब पर्याप्त पानी जमा हो गया है। जिला प्रशासन, सेवा वेलफेयर सोसाईटी और विभिन्न ग्रामसभाओं की सामुहिक सहभागिता से जन शक्ति से जलशक्ति के तहत बनई बचाओ अभियान के तहत बोरीबांधों का निर्माण किया जा रहा है।
रविवार को बनई नदी पर बनाये गए बोरीबांध में ग्रामीणों के साथ जिले के उप विकास आयुक्त, श्री नितीश कुमार सिंह,
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुरहू और एसडब्लूएस के लोगों ने भी श्रमदान किया। जिससे ग्रामीण उत्साहित हुए। लगभग पांच घंटे में सामुहिक श्रमदान से बोरीबांध का निर्माण हो गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा पहले से चली आ रही यह पहल बहुत अच्छी है। जहां पे पानी सूख जाता था, लोग खेती नहीं कर पाते थे। अब बोरीबांध होने से पानी रूकता है और कृषि के लिए एक माहौल बन जाता है, इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी और सामाजिक बदलाव भी प्रदर्शित होगा। उन्होंने कहा कि बोरीबांध में श्रमदान करना एक अच्छा अनुभव साबित हुआ उनके लिए।

● महिलाएं में दिखा उत्साह….

पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी ने कहा कि बोरीबांध बनने से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। अब नहाने धोने और मवेशियों के लिए पानी मिलेगा।
ललीता देवी ने कहा कि बोरीबांध महिला-पुरूष बच्चों के साथ मिलकर बनाये। पानी जमा हो गया। किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।
ललीता देवी ने कहा कि गांव की महिलाओं को लाभ हुआ। गर्मी के दिन में अब खेती-बारी होगी। हमलोग यहां 100 एकड़ में खेती करने की कोशिश करेंगे।
गनालोया गांव के पुरूषों के साथ महिलाएं सुबह के सात बजे से ही बोरीबांध निर्माण में जुट गए थे। लेकिन इसमें महिलाओं ने पुरूषों को पीछे छोड़ दिया। काफी संख्या में पहुंची महिलाओं ने अपने माथे पर बालू से भरे बोरियां ढ़ोकर बांध तक पहुंचाने का काम किया। महिलाओं के साथ बच्चों और बुजूर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

● 20 एकड़ में हुई है खेती….

बनई नदी के भरोसे गनालोया और गुरमी गांव के किसानों ने 20 एकड़ में तरबूज समेत सब्जी की खेती की है। गानालोया पहुंचे उप विकास आयुक्त ने फसलों का निरीक्षण किया। तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे इसे बढ़ाकर 100 एकड़ तक ले जाएं। किसानों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

● इन लोगों ने किया श्रमदान….

देवेंद्र महतो, वार्ड सदस्य रोशन लाल महतो, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, उपमुखिया अंजू देवी, गुरमी के ग्रामप्रधान सुनील मुंडा, ललिता देवी, संगीता, मालती देवी, ललिता, मेनका, सुषमा देवी, राजू कश्यप, रवि महतो, देवेन्द्र महतो, जयनंदन महतो, तेतरू महतो, अनिल महतो, कार्तिक महतो, किश्वर महतो, कमिशन गंझू, लालमोहन गंझू, गोंदरा गंझू समेत अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *