हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने विधानसभा के पास किया प्रदर्शन
रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोहित नारायण सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने जगन्नाथपुर मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार विधानसभा में यहां की जन समस्याओं का जवाब देने से भाग रही है।अनुबंध कर्मियों को स्थाई करने, रोजगार के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भारतीय भाजपा के विधायकों द्वारा की जा रही मांग और उनके विरोध प्रदर्शन को तानाशाही तरीके से दमन करने की नीयत से झारखंड सरकार के द्वारा विधानसभा परिसर में लाइट्स को बंद कर देना, शौचालय बंद कर देना, ए सी बंद कर देना के विरोध में सभी लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ हमारे बाजी करते हुए अपना विरोध जताया । मौके पर शशांक राज ने कहा कि जिस तरीके का रवैया और जिस तरीके से झारखंड में हेमंत सोरेन की तानाशाही वाली सरकार ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन किया है,उनके विरोध को दबाने के लिए विधानसभा परिसर की ए सी को बंद कर दिया गया शौचालय को बंद कर दिया गया, लाइट्स को काट दिया गया। यह भारत के लोकतंत्र पर सीधा-सीधा हमला है और भारतीय लोकतंत्र का इमरजेंसी के बाद काला अध्याय है। इसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा या विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर रोमित नारायण सिंह ने कहा हम सभी लोग भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। झारखंड के युवा विरोधी, जनता विरोधी सरकार ने युवाओं के हक के लिए उनके रोजगार के लिए पारा शिक्षकों को स्थाई करने के लिए और झारखंड के लोगों को रोजगार के मुद्दे पर जब विधायक चर्चा की मांग कर रहे हैं तो या सरकार उसे भागते हुए दमनकारी नीति को अपनाते हुए उनके आवाज को कुचलना का जो प्रयास कर रही है। यह किसी भी कीमत पर सफल नहीं हो पाएगा।भारतीय भाजपा का हर एक विधायक सदन से साजन सड़क तक विरोध करेगी। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अपने शरीर के आखिरी लहू तक झारखंड की जनता के लिए लड़ाई लड़ेगा यह तानाशाही रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, केके गुप्ता, संजीव विजयवर्गीय, बलराम सिंह, रंजीत सहदेव,सचिन साहू,धर्मवीर सिंह,तरुण दास, सुमन सौरव, दीपक कुमार , उमेश यादव, राहुल चौबे सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

