झारखंड फतह की तैयारी में बीजेपी,कार्यकर्ताओं में भरा जा रहा है जोश

रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत लाकर सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश बीजेपी चुनाव प्रभारी का लगातार झारखंड में दौरा हो रहा है। इसी कड़ी में बीते मंगलवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी असम के सीएम हिमांता विश्व सरमा खूंटी और तोरपा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया है। बुधवार को राजधानी रांची के हरमू स्वागत हाल में रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को स्बोधित किया गया। इसमें असम के सीएम हिमांता विश्व सरमा ने लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उनमें ऊर्जा भरने के काम किया।
वहीं कार्निवल हाल में हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। साथ उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के बड़ा परिवार है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और इनके दम पर ही चुनाव में जीत होती है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। पीएम मोदी की गारंटी पर पूरे देश की जनता को विश्वास है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। फिर से तीसरी बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी बने। जनता ने कांग्रेस को फिर से नकारने का काम किया है फिर भी राहुल गांधी 99 अंक लाकर बहुत खुश हैं।
उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि यहां की जनता परिवर्तन के मूड में है। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चुकी है। यहां के मंत्री जेल में हैं मुख्यमंत्री बेल पर हैं।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव झारखंड बचाने के लिए है। बीजेपी लाओ और झारखंड बचाओ। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि एमपी में मैने अनेक कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। बीजेपी की जहां जहां सरकार है जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। देश के पीएम गरीबों के बारे में सोचते रहते हैं। देश के गरीबों को पक्के मकान देने का काम पीएम मोदी ने किया, घर घर शौचालय दिया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में रांची विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय विधायक सीपी सिंह,संजीव विजय वर्गीय और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *