पाकिस्तानियों भारत छोड़ो कार्यक्रम का बीजेपी ने किया आयोजन,उतरे सड़कों पर,दिया ज्ञापन
रांची: झारखंड में रह रहे अवैध एवं वैध पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से निकलने की मांग को लेकर सोमवार को रांची में प्रदेश भाजपा की ओर से पाकिस्तानियों भारत छोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची के जिला स्कूल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया एवं पाकिस्तानियों भारत छोड़ो का नारा लगाया।
मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश प्रदेश सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहलगाम में 28 बेगुनाह को धर्म पूछ कर हत्या करने वाले आतंकी, जो पाकिस्तान से आए थे उनके इस कायरता पूर्ण कार्य को लेकर भारत सरकार ने यहां रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। ऐसे में पूरे देश से पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन झारखंड सरकार ने अभी तक किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान भेजने की पहल शुरू तक नहीं की है।
उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि रांची स्थित कई मोहल्ले में वर्षों से पाकिस्तानी नागरिक अपने बेटे बेटियों, नाती नतिनी और पोते पोतियो के साथ सरकारी लाभ लेते हुए गुजर बसर कर रहे हैं।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि इन सभी पाकिस्तानियों को चिन्हित कर और विलंब पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था राज्य सरकार करें।
कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपई, विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी,शोभा यादव सहित कई भाजपा के नेता मौजूद रहे।

