भाजपा नेत्री सीमा राय ने कार सेवकों को किया सम्मानित

रांची: अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा नेत्री सीमा राय ने बीस कार सेवकों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह बीते सोमवार को ठाकुरगांव में हुआ था। मौके पर भाजपा नेत्री सीमा राय ने कहा कि अयोध्या में प्रभु राम लला की प्रतिमा स्थापित होना भारत के लिए गर्व का विषय है। भारत में रहने वाले करोड़ों सनातनियों का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। राम लला को उनका स्थान मिला है और यह काम पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार हो पाया है।
उन्होंने कहा कि सम्मानित कार सेवकों के कारण ही आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो पाया है। उन्होंने कहा करोड़ों सनातनियों का तीर्थ स्थल अयोध्या बन गया है। देश विदेश के लोग इस अयोध्या नगरी को देखने आयेंगे। इससे इस क्षेत्र का विकास के साथ साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *