भाजपा नेत्री कमला देवी पाटले ने ग्रामीण क्षेत्र के दलित बस्तियों में बस्ती संपर्क अभियान चलाया

रांची : बस्ती संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले ने रांची ग्रामीण जिला के विभिन्न दलित बस्तियों में बस्ती संपर्क अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कमला देवी पाटले ने बस्ती के लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं, आजादी के अमृत महोत्सव, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष की बातें बताई।
साथ ही उन्होंने बस्ती से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
आज कांके मंडल के चेड़ी, हेसार, चकला एवं चिलदाग चांदनी चौक में बसती संपर्क अभियान चलाया गया।
इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पासवान, प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, रंजय भारती, प्रदेश मंत्री कमलेश राम प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नीरज नायक मोर्चा के रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज राम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *