सिंदरी और पिस्काहातू गांव में भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम परिक्रमा का किया आयोजन

खूंटी: भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम परिक्रमा योजना कार्यक्रम का अयोजन शनिवार को सिंदरी और पिस्काहातू गांव में किया गया। प्रदेश किसान मोर्चा संगठन के पदाधिकारी पवन साहू की अगवाई में यह आयोजन हुआ।
दिल्ली से आए मुख्य अतिथि मनोज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीब जनता को लाभ मिला है। जैसे गांव और शहरों में शौचालय बनाया गया। गांव गांव में उज्जवला गैस सिलिंडर मिला,वृद्धा पेंशन , प्रत्येक किसना को सालाना 6000 हजार रुपए खाता में दिए गए। साथ ही अनेकों योजनाओं को उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिला रहा है। कार्यकर्ता उसे गांव-गांव जाकर के जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो ,उपाध्यक्ष सिंह , प्रीमंडलीय प्रभारी संतोष साहू ,रांची नगर जिला अध्यक्ष राजा साहेब ,कार्यालय मंत्री सुरेंद्र नाथ ,रांची जिला ग्रामीण जिला के अध्यक्ष कामेश्वर महतो और भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष मोती पातर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जिला प्रमुख पदाधिकारी रांची जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय मुंडा , पीतांबर मांझी और सिंदरी गांव के सभी किसान माता एवम बहनों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *