अंत्योदय से आत्म निर्भर भारत की यात्रा पर बढ़ती भाजपा :कर्मवीर सिंह

रांची: प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। श्री राम नवमी के साथ साथ अपने अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाकर हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी का ध्वज लगाया एवं पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की 45 वर्षों के काल खंड में पार्टी ने अपने आदर्शों,सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की है। राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आज अंत्योदय के साथ आत्म निर्भर भारत बनाने की यात्रा पर आगे बढ़ रही है।
भाजपा कार्यकर्ता अपनी पंच निष्ठा के आधार पर लोकतंत्र की रक्षा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूती, संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए आत्म निर्भर भारत बनाने केलिए आगे बढ़ चले है।
कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरी दुनियां में बढ़ा है।तिरंगा का सम्मान बढ़ा है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत आज साकार हो रहा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प पूर्ण हुआ।जनता में भाजपा की नीतियों कार्यक्रमों के समर्थन के कारण ही आज 20 प्रदेशों में भाजपा और एन डी ए की सरकारें जनता की सेवा कर रहीं।
आज प्रदेश पार्टी के सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *