देश हित में कार्य करने वाली एक मात्र पार्टी भाजपा है: अर्जुन मुंडा

जिला भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति की हुई बैठक,लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

खूंटी: केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश हित में कार्य करने वाली एक मात्र पार्टी भाजपा है।वर्तमान में राष्ट्रवाद से यह पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर देश का नेतृत्व कर रहा है। वे शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 1980 में भाजपा का स्थापना हुआ। स्थापना के 43 साल हो गए । इन 43 सालों में जब भी बैठक होती है बूथ कमिटी को ससक्त बनाने पर जोर दिया जाता है। क्योकि सबसे महत्वपूर्ण ईकाई यही है।भाजपा की बैठक निरंतर होती रहती है। क्योकि भाजपा राजनितिक पार्टी नहीं विचारधारा की पार्टी है। इसे देख विरोधी पार्टी के लोग कहते हैं कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड मे रहता है। अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को प्रधानमंत्री सड़क योजना दिया और देश को जोड़ा। पीएम मोदी ने देश में परिवारों के बीच योजनाएं ,डीजल,गैस, शौचालय पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बूथ जीतेंगे तो देश जीतेंगे।
खूंटी विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा। तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं और यही चिंतन के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। 
तोरपा के विधायक कोचे मुण्डा ने कहा कि भाजपा जनसंघ के समय से ही देश हित के लिए समर्पित रहा है। प्रदेश से जिले में मिले कार्य को पुरा करें। अभी संगठन डिजिटल हो गया है। इसलिए ऑन लाइन के साथ ही ऑफलाइन भी कार्य करें,इससे भी संगठन को मजबूत होगी।
प्रदेश के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा ने कहा कि 20 जून से लेकर 30 जून तक महा अभियान कार्यक्रम करना है। इसे हम घर-घर जाकर विशेष रूप से सम्पर्क करने पर केंद्रित करना है ।
ने कहा कि अब भाजपा और उसके एक-एक कार्यकर्ताओं को साल 2024 के आम चुनाव के लिए कमर कस लेना है। और मोदी सरकार के उपलब्धियों और हेमंत सरकार की नाकामी को लेकर जनता के बीच जाना है। राज्य में हेमंत सरकार बनी, लेकिन जनता की उम्मीदें पूरे नहीं कर पाई। लूट, डकैती तो अब राज्य की पहचान बन चुकी है। वहीं दूसरी तरफ कोयला, पत्थर और बालू तक लूटा जा रहा है। गली-गली में भूमाफिया पैदा हो चुके है। और सरकारी जमीनों के साथ गरीबों की जमीन को लूट रहे है।
जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने जिला कार्यसमिति का कार्यवृत लिया। साथ ही अपने सम्बोधन में कहा कि कार्य समिति की बैठक का अर्थ है कि काम करने वालों के साथ बैठक करना और चर्चा करना। अभी संगठन की ओर से महा सम्पर्क अभियान चलाया जाना है जिसमें घर-घर जा के अपने द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी देना है।
सभी मण्डल अध्यक्षों से मन की बात कार्यक्रम को लेकर समिक्षा एवं आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही कहा कि अगले साल 2024 में हमें चुनाव में जाना है। इस बीच अपने संगठन के विचार को लोगों तक पहुँचाएं। जिस उद्देश्य से हम बैठक करते हैं उस उदेश्य को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। बैठक में जो भी सुनते समझते हैं उसे निचले स्तर तक पहुँचाएं।
जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने कहा कि कार्य समिति की बैठक में किये गये कार्यो की लेखा-जोखा करना ही मकसद होता है।
साथ ही आगामी होने वाले लोकसभा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का जानकारी दिया। अध्यक्ष जी ने सभी को संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश से मिले कार्य को समय पर पूरा करें। खूंटी जिला संगठन के कार्य को करने में प्रदेश में अग्रणी रहा है। सभी मण्डल अध्यक्षों से कहा कि सभी अपने- अपने सोशल मीडिया को मजबूत करें। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने किया। स्वागत भाषण उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा ने किया। बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का गायन किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, तुलसी भगत, गंदौरी गुड़िया, जिला मंत्री मंजू देवी, रामलखन सिंह, गोपाल स्वर्णकार, मीडिया प्रभारी अनुप साहू, जनार्दन मिश्रा, सोशल मीडिया से रूपेश जयसवाल, महावीर राम, आईटी संयोजक गुलाब महतो, मण्डल अध्यक्ष क्रमशः मदनमोहन गोप, निखिल कन्डूलना, सुरेश जयसवाल, बालकिशुन महतो, रामध्यान सिंह, राम बिहारी साहू, पुरेनद्र मांझी, मोती पातर, जिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो,योगेन्द्र नायक, संजय मुण्डा, रामानंद साहू, मोर्चा के महामंत्री क्रमश: सुदर्शन भोगता, सीमा देवी, विजय राम, दीपक तिग्गा, व राजीव कुमार महतो, श्याम सोनी, कार्य समिति सदस्य क्रमशः परमेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, सरस्वती सिंह, प्रवेन्दर नाथ सहदेव, कृष्णानंद तिवारी, आनंद कुमार, किशोर गंझू, प्रशांत कुमार, सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *