भाजपा अपने कलंक को धोने के लिए राजनीति नौटंकी कर रही है: सुप्रियो भट्टाचार्य
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के द्वारा तिरंगा यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कलंक को धोने के लिए राजनीति नौटंकी कर रही है। लेकिन जनता सब जान रही है।
उन्होंने कहा कि आज दुर्भाग्य की बात है कि हम अपने शत्रु से मुकाबला करने की,अपने व्यापारिक हित कर लिए अमेरिका जैसे महाशक्ति के दबाव में आकर एक दुष्ट शक्ति वाला देश पाकिस्तान के सामने, जहां हमारे सैनिकों ने अपना पराक्रम दिखाया,आपका सीजफायर से पहले अमेरिका से प्रेडेंट का ट्वीट आ जाता है। उसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय का ट्वीट आता है। सेना के पराक्रम और उनके मोराल को जिस प्रकार से झुठलाने का काम किया गया यह तिरंगा यात्रा उनको ठगने का प्रयास है। पीएम मोदी के संबोधन से पहले अमरीका के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति का संबोधन आ जाता है कि हमने कहा है कि युद्ध रोको नहीं तो व्यापार नहीं करेंगे। क्या देश व्यापारी चलाएगा। देश रहेगा तब तो व्यापार होगा और इसी तरह के कलंक को धोने के लिए राजनीति नौटंकी भाजपा कर रही है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि 2019 के 15 अगस्त में केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना था। 2019 से 2024 तक और फिर 2025-25से आगामी दिनों में। यह पूरी योजना 24 हजार 665 करोड़ 30लाख का था। इसमें केंद्र सरकार को12 हजार 257 करोड़ 33लाख देना था। राज्य सरकार को 12हजार 407करोड़ 47लाख रुपए देना था। इसका मतलब यह पूरी योजना 49.5प्रतिशत केंद्र सरकार को और 51.5प्रतिशत राज्य सरकार का अंश था। यह योजना जब शुरू हुई तो पांच सालों हमने बहुत मेहनत के साथ इस योजना को आगे बढ़ाने का काम किया और55 प्रतिशत घरों तक हम जल लेकर पहुंच गए।लेकिन अभी भी यह योजना पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। लेकिन केंद्र सरकार इसमें बड़ी बाधा बन गई है।केंद्र सरकार को इसमें साढ़े बारह हजार करोड़ देना था। आजतक उसपर 6 हजार 270 करोड़ 37लाख रुपया बकाया है। पिछले 2023-24 का बकाया नहीं दी है। 2025-26की कोई घोषणा भी नहीं हुई है। इससे पहले भी कोयला मंत्रालय से झारखंड सरकार को1.36 हजार करोड़ रुपए देना है। लेकिन अबतक नहीं मिला है। इस भीषण गर्मी में जब लोगों को उनके घरों तक जल पहुंचाना है तो केंद्र सरकार इसमें बकाया राशि नहीं दे रही है।केंद्रीय मंत्री को बार बार पत्र लिखने के बाद भी मंत्री समय नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्री अब केंद्र में जाकर मंत्रालय के गेट पर धरना पर बैठेंगे। अब याचना नहीं आंदोलन होगा।केंद्र सरकार झारखंड और बंगाल का पैसा रोक रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मूल बातें से ध्यान हटाने के लिए कई तरह के राजनीति नौटंकी कर रहे हैं। जब जब कोई भी आदमी हक की मांग करेगा तो उसे दबाने के लिए दूसरी बात की जाती हैं हमलोग आप पैसा ले कर रहेंगे।

