रांची में सरेआम महिला पर गोलीबारी की घटना पर भाजपा,आजसू और कांग्रेस ने की निंदा

रांची: राजधानी रांची के हरमू में दिन दहाड़े एक महिला सुषमा बड़ाइक की अपराधी के द्वारा गोलीबारी की घटना पर भाजपा,आजसू और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा महिला अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में महिलाओं पर लगातार उत्पीड़न की घटना हो रही है। इसपर प्रशासन रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा इसके लिए लगातार आंदोलन कर रही है। मदरसे में आठ साल की बच्चींके साथ दुष्कर्म होता है। हेमंत सोरेन सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है। महिला अपने ऊपर हुए जुल्म पर जब आवाज उठाती है तो उसकी हत्या हो जाती है। वहीं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता लवली गुप्ता ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से बलात्कारियों की हिम्मत बढ़ गई है। महिलाएं सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर है। अबुआ राज के बबुआ मुख्यमंत्री के शासनकाल में सभी लोग असुरक्षित है।


वहीं प्रदेश आजसू नेत्री विजेता वर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अपराधिक घटना हो रही है। अपराधी बेलगाम हो गए है। उन्होंने कहा कि आज जिस महिला के ऊपर गोलीबारी की घटना हुई है,वह लगातार अपने ऊपर जुलों के लिए आवाज उठा रही थी। इस तरह सरेआम उसके ऊपर अपराधी गोलीबारी कर देते हैं। यह हेमंत सोरेन सरकार की विफलता है।


कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि अपराध को रोकने में समाज के अभी नागरिकों को आगे आना होगा। हत्या कल भी होती थी और आज भी हो रही है। लेकिन अपराध को रोकने में सिर्फ पुलिस से नहीं होगा,उसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस घटना में जो भी दोषी होंगे पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *