संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम चलाएं: बिनोद पांडेय

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को स्थानीय सोहराय भवन में रांची एवं गढ़वा जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया |
पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं के मन में राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उठ रहे जिज्ञासाओं को शांत किया तथा संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही |
उक्त बैठक में रांची एवं गढ़वा जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर/महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल हुए |
इसी क्रम में कल दिनांक 29 जुलाई को रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में बोकारो एवं धनबाद जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *