लंदन में सम्मानित होंगे बिहार के लाल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र

भागलपुर। विश्व पटल पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाले बिहार के लाल अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को लंदन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए चयनित किया गया हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देशहित में कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 30 वर्षीय युवा भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार का नाम अंकित किया गया हैं। मालूम हो कि मधुरेंद्र रेत व पत्ता कला के माहिर आर्टिस्ट हैं। विशेष अवसर पर इनकी कलाकारी मकबूल होती रही है।
इसकी पुष्टि करते सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने मिडिया को बताया कि यह जानकारी लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के टीम ने ईमेल पर चयन पत्र भेजकर दी हैं। वही लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक रेत कला के महान हस्तियां मधुरेंद्र कुमार को यह सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित एक समारोह में दिए जाने की संभावना हैं।
गौरतलब हो कि पूरे भारत में बिहार से अपनी गहरी तालुक रखने वाले शिल्पकार मधुरेंद्र कुमार भारतीय कला इतिहास में अबतक का पहला ऐसा कलाकार होंगे, जिनको लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए चयन कर सम्मान के लिए आंमत्रित किया गया हैं। निश्चित तौर पर यह सफलता मधुरेंद्र के लिए महत्वपूर्ण पहचान के रूप में दुनियांभर में स्थापित होगा। मौके पर यह जानकारी मिलते ही कलाकार मधुरेंद्र को चाहने वाले हजारों, लाखों शुभचिंतको व कलाप्रेमियों ने भी बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *