बिहार चुनाव: एनडीए में सीटों को लेकर बन गई बात,बीजेपी –जदयू 101-101, लोजपा को 29,जीतनराम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा को 6-6 सीटें मिली है
पटना : बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया। विनोद तावड़े ने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है. सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं.



