बिहार विधानसभा चुनाव: कोई विकास के लिए तो कोई रोजगार के लिए कर रहा वोट,मतदाताओं में उत्साह

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर वेवकास्टिंग के जरिए मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है।
दूसरे चरण में अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। खासकर महिलाएं अधिक नजर आ रही हैं। मतदाताओं में वोटिंग के प्रति उत्साह देखा जा रहा है।
भागलपुर,बांका,कहलगांव,नवगछिया, पूर्णिया,कटिहार सहित कई जिले के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है।
मतदान केंद्रों पर कुछ मतदाताओं से बात करने पर कहा कि बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए वोट किया है। जाति धर्म से उठ कर वोट किया है। कई मतदाताओं ने कहा कि बिहार में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां के बेरोजगार नौकरी और रोजगार के लिए दिल्ली,पंजाब कमाने जाते हैं। बिहार में रोजगार सृजन की जरूरत है। युवा मतदाता सौरभ,संजय कुमार,मुकेश साह,अनीता यादव,सुनीता कुमारी,आरती देवी सहित कई मतदाताओं ने कहा बिहार विकास की ओर आगे बढ़ गया है और अपराधमुक्त बिहार बनाने के लिए हमलोगों ने वोट किया है। वहीं कई मतदाताओं से पीएम मोदी के कार्यों के बारे में पूछने पर बताया कि पीएम मोदी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकास कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की भी तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *