भोजपुर के किसानों ने लगाया महापंचायत,पानी नहीं तो वोट नहीं का ऐलान

अनूप कुमार सिंह
भोजपुर(आरा)भोजपुर जिले में किसानों का आक्रोश परवान पर है।नहरों में पानी नहीं आने को लेकर शुक्रवार को संदेश प्रखंड के फुलारी नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में किसानों ने महापंचायत में अपनी आवाज बुलंद की।गौरतलब हो कि कोईलवर राजवाहा नहर में प्रथम प्राथमिकता के आधार पर अंतिम छोर तक सिंचाई सुनिश्चित कराने को लेकर क्षेत्रीय किसानों द्वारा प्रखंड के फुलाडी गांव में किसान महापंचायत लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता देवरतन सिंह व संचालन किसान नेता सह समाजिक कार्यकर्ता भोला शरण सिंह ने किया।जिसमें कोईलवर राजवाहा नहर की बदहाल स्थिति के बारे में चर्चा किया गया। किसानों ने बताया कि कोईलवर राजवाहा नहर की स्थिति विगत दो दशकों से काफी जर्जर हो गया है। इस नहर को जबसे फर्जी कृषक समिती के हवाले किया गया है। तब से लेकर अब तक इस नहर के क्षेत्रीय किसानों का जीना दुश्वार हो गया है। लगातार कई वर्षों से अकाल व सुखा का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। महापंचायत में नहर की बदहाली के साथ ही आरा के सांसद सह केन्द्रीय उर्जा मंत्री आर के सिंह पर किसानों की अनदेखी करने पर सवाल उठाया गया। किसानों ने बताया कि 2014 से लेकर दस वर्षों तक लगातार उन्हें नहर की समस्याओं पर बार बार आवेदन प्रतिवेदन दिया गया। वहीं मौखिक रूप से कई बार चर्चा की गई। उनके द्वारा वायदा किया गया।लेकिन प्रतिनिधियों द्वारा वोट लेकर किसानों को भुल गए। किसानों की समस्याओं पर थोड़ा सा भी ध्यान नहीं दिया गया। जिससे क्षेत्रीय किसानों को बार बार अकाल एवं सुखाड़ का दंश झेलना पड़ा। सांसद के दस वर्षों के कार्यकाल में अधिकांश वर्ष में किसानों को सिंचाई के अभाव में आकिल एवं सुखाड का सामना करना पड़ा। लेकिन एक बार भी सांसद द्वारा किसानों के प्रति कोई संवेदना तक नहीं दिखाया गया। बैठक में किसानों द्वारा एकजुटता दिखाते हुए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया गया। किसान नेता भोला शरण सिंह ने बताया कि विगत वर्ष 2023 में इन्हीं समस्याओं को लेकर किसानों द्वारा बागा पुल पर 21 जूलाई से 23 जूलाई तक अनिश्चितकालीन अनशन एवं सड़क जाम किया गया था। तब पदाधिकारीयों द्वारा आनन फानन में फर्जी कृषक समिती को अस्थाई रूप से हटाया गया था। साथ ही कोईलवर राजवाहा नहर की पुनर्स्थापना कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद किसानों की मांगों को देखते हुए 30 नवंबर को जल संसाधन विभाग से कोईलवर राजवाहा नहर की पुनर्स्थापना कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए आवंटित किया गया था। लेकिन कृषि कार्य का समय शुरू होने वाला है और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। साथ ही किसान महापंचायत में उपस्थित सभी किसानों द्वारा एक स्वर में बोला गया की किसानों की अनदेखी करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनाव में वोट नहीं दिया जाएगा।अगिआंव एवं संदेश प्रखंड के करीब दो दर्जन गांवों के सैंकड़ों किसान शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से किसान नेता सह समाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर सिंह,अरुण कुमार सिंह, विपिन विश्वास, शंभूनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, छेदी सिंह , बिनकटेश सिंह, मनोज सिंह, सत्यदेव सिंह, अशोक सिंह, रंजय कुमार,छोटू मिश्रा,बदरी सिंह , अमलैन सिंह, संजय सिंह, मिथलेश राय, शशिकांत सिंह,बिजय सिंह, नंदगोपाल सिंह, सत्यनारायण सिंह,सैकड़ों किसान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *