बेतिया पुलिस को मिली सफलता, सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला गिरफ्तार
गणादेश ब्यूरो
बेतिया। नगर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला में सेक्स रैकेट संचालिका को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार महिला नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर की निवासी है। सूत्रों की माने तो गिरफ्तार महिला का संपर्क बिहार ही नहीं अन्य प्रदेशों में है।
यह भी बताया गया है कि उपर्युक्त गिरफ्तार महिला लड़कियों की आपूर्ति करती है। इसके अतिरिक्त बेतिया के कई नामचीन होटल और रेस्टोरेंट में लड़कियों की सप्लाई की जाती रही है। कुछ ही महीने पूर्व बेतिया के बिरियानी हाउस से लड़कियों की गिरफ्तारी बेतिया पुलिस ने की। बिरयानी हाउस सेक्स रैकेट कांड में उपर्युक्त महिला नामजद अभियुक्त रही।
बिरयानी हाउस में लड़कियों की गिरफ्तारी के बाद, महिला के कुछ रहनुमा, जिनमें कुछ नए जनप्रतिनिधि हैं। सभी नगर थाना तक लड़कियों को छुड़ाने पहुंच गए। हमारे सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार हुई बालाओं का संबंध कई छोटे सफेदपोश व होटल संचालक से भी है। इस महिला के रहनुमाओं की लिस्ट में कुछ नए छोटे स्तर के जनप्रतिनिधि तो कुछ बड़े होटल कारोबारी भी हैं। जिनकी शह पर रैकेट संचालिका उपर्युक्त कार्य करती है। अन्य राज्य में लड़कियों की आपूर्ति करती है। अगर इससे गहन पूछताछ की जाए तो उपर्युक्त रैकेट का खुलासा हो जाएगा।

