घंटी आधारित व्याख्याताओं ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के प्रति आभार व्यक्त किया

विधानसभा बजट सत्र में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने उठाया था सवाल

रांची: झारखंड राज्य के विश्व विद्यालयों में घंटी आधारित अपनी सेवा दे रहे व्याख्याओं ने बुधवार को कांग्रेस नेता प्रदीप यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके डोरंडा स्थित आवास पर पहुंच कर उनको धन्यवाद दिया। अलग अलग जिले से आए सैकड़ों अवश्यकता आधारित व्याख्याताओं में प्रो. दशरथ प्रसाद, प्रो. डॉ. त्रिभुवन प्रसाद शाही, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजेंदर प्रसाद, डॉ. संजू कुमारी, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. सुनीता सिन्हा, डॉ. आभा कुमारी ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र में बीते 11 मार्च को मंगलवार को झारखण्ड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से विधायक प्रदीप यादव ने प्रभावशाली एवं तर्कपूर्ण बहस किया है। साथ ही घंटी आधारित व्याख्याताओं को समायोजन की मांग को उठाया है।
वहीं सरकार की ओर से जवाब दे रहे उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा जेपीएससी परीक्षा में वेटेज देने का आश्वासन दिया है।
व्याख्याताओं ने कहा कि विधानसभा में प्रश्न उठने के बाद अब हमलोगों को पूरी उम्मीद है कि जल्द ही समायोजन होगा। हेमंत सोरेन की सरकार सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं,युवाओं को नौकरी दे रहे हैं, मंईया सम्मान योजना दिया जा रहा है। सरकार का ध्यान अब हमलोगों पर जरूर पड़ेगा।
व्याख्याओं में डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी विश्वविद्यालय, रांची, रांची विश्वविद्यालय, रांची, विनोवा भावे विश्वविद्यालय हज़ारीबाग, विनोद विहारी महतो विश्वविद्यालय धनबाद, नीलाम्बर- पीताम्बर विश्वविद्यालय पलामू इत्यादि के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *