बीसी जिंदल इंडिया ने खुदरा विक्रेताओं का सम्मेलन मिलाप का किया आयोजन, 60 प्रमुख खुदरा विक्रेताओं ने हिस्सा लिया

रांची : प्रतिष्ठित बीसी जिंदल समूह की इकाई और देश की अग्रणी डाउनस्ट्रीम स्टील उत्पाद निर्माता कंपनी जिंदल (इंडिया) लिमिटेड ने राजधानी रांची में खुदरा विक्रेताओं का सम्मेलन ‘मिलाप’ भव्य रूप से आयोजित किया। इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड में कंपनी की उपस्थिति को और अधिक मजबूत करना तथा क्षेत्रीय बाजार में अपने उत्पादों की पहुँच को विस्तार देना था।

कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब 60 प्रमुख खुदरा विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। यह सम्मेलन जिंदल (इंडिया) लिमिटेड के अधिकृत विक्रेता प्रवेश एजेंसी के सहयोग से आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश कौशल (ईस्ट जोन क्वालिटी हेड), रविंद्र कुमार सिंह (निदेशक, प्रवेश एजेंसी) तथा उदय दुबे (ईस्टर्न इंडिया मार्केटिंग हेड, जिंदल इंडिया लिमिटेड) उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कंपनी ने अपनी नवीनतम लेपित इस्पात उत्पाद श्रृंखला प्रदर्शित की, जिसे विभिन्न उद्योगों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन उत्पादों की खासियत है इनका उच्च प्रदर्शन, टिकाऊपन और आधुनिक तकनीक पर आधारित गुणवत्ता। खास आकर्षण रहा ‘जिंदल सबरंग’, जो बाहरी उपयोग के लिए रंग-बिरंगे लेपित इस्पात की विस्तृत रेंज प्रस्तुत करता है। यह उत्पाद न केवल उत्कृष्ट संक्षारण प्रतिरोध प्रदान करता है, बल्कि इस्पात के सौंदर्य को भी नया आयाम देता है।

इस मौके पर पूजा सिंह समेत कई गणमान्य लोग और वितरक भी मौजूद रहे। कंपनी ने आशा जताई कि ऐसे सम्मेलन खुदरा विक्रेताओं के साथ संवाद और विश्वास को और मजबूत करेंगे, जिससे झारखंड में बाजार विस्तार की नई संभावनाएं खुलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *