भाजपा को चुनाव जिताएं मांडर को मॉडल बनाएंगे: बाबूलाल मरांडी

मांडर में पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन व जनसभा को सम्बोधित किया

मांडल विधानसभा उपचुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मांडर के सोसई आश्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा यह पार्टी पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है। ऐसे पार्टियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देकर लोकतांत्रिक तरीके से चोट पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम और राजद के नेतृत्व में चल रही ढाई साल के सरकार में विकास के कार्य नहीं हुए। यह लोग खुद कमाने में लगे हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह अवसर है भ्रष्टाचारियों को खदेड़ने का। उन्होंने कहा रोज, चोरी, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म से कोहराम मचा हुआ है और पुलिस वसूली में लगी है। जिन्हे सुरक्षा देना था वह सत्ता के इशारे पर वसूली कर रही है। पूरे प्रदेश में लूट की खुली छूट मिली हुई है। थाना ब्लाक अंचल समेत सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि देश का पहला ऐसा राज्य जहां मुख्यमंत्री अपने और अपने परिवार के नाम से सत्ता का दुरुपयोग कर खदान की लीज ले रहे हैं। ढाई साल और सरकार रही तो यह परिवार प्रदेश के सभी खदान अपने नाम करवा लेगी। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार रांची से दुमका तक जमीन लूटने का कार्य किया है।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में जो विकास कार्य दिखता है वह भाजपा ने किया है। केंद्र में जब भाजपा की सरकार बनी तो अटल बिहारी वाजपेई ने अलग राज्य दिया। जिसे भाजपा की सरकार में सजाने और संवारने का कार्य किया। गांव गांव तक सड़क, पुल पुलिया, बिजली व अन्य आवश्यक सुविधाओं को पूरा किया। उन्होंने कहा कि गांव गरीब किसान की चिंता करने वाली भारतीय जनता पार्टी को वोट देना है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 वर्ष के कार्यकाल में सैकड़ों योजनाएं गांव गरीब किसान को देखते हुए लाया है। नरेंद्र मोदी की सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने में लगी है। उन्होंने मतदाताओं को अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताएं वह मांडर को मॉडल बनाएंगे।

  • मांडर को विकास कार्य से चमकाना मेरा मकसद: गंगोत्री कुजूर* जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने कहां की मांडर की जनता ने 2014 में पहली बार आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक जीत दिलाया। इस दौरान मांडर में चारो ओर विकास के कार्य हुए। जिसकी प्रशंसा आज भी होती है। उन्होंने कहा कि इस ढाई साल की हेमंत सरकार में मांडर में विकास के कार्य नहीं हुआ। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जिताएं। मांडर को चमकाना मेरा मकसद है। विकास के कार्य करना है। इससे पूर्व मांडर जाने के क्रम में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला के साथ स्वागत किया। पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन व जनसभा के दौरान ढोल नगाड़ा व पारंपरिक नृत्य के साथ और 51 केजी माला से स्वागत किया। इस दौरान जनसभा को हटिया के विधायक नवीन जयसवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन खद्दी उरांव ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, रंजीत चंद्रवंशी, सुचिता सिंह, महेश महतो, मनोज बाजपाई, नागेंद्र सिंह, हेमलता मुर्मू, शिवपूजन साहू, दशरथ साहू, हजारी प्रसाद मोदी, हरीनाथ साहू, राजेश सिंह, संजय साहू, राजू सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *