उड़ीसा के नव मनोनित सीएम मोहन मांझी एवम दो डिप्टी सीएम को बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उड़ीसा सरकार के नव मनोनित मुख्यमंत्री श्री मोहन मांझी एवम दो उप मुख्यमंत्री केवी सिंहदेव एवम प्रभाती परीदा को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।श्री मरांडी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि पर जनता जनार्दन की सेवा करने केलिए संथाल आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाना गौरव की बात है।उन्होंने उड़ीसा भाजपा विधायक दल की बैठक में नव मनोनित दो उप मुख्यमंत्री केवी सिंहदेव एवम प्रभाती परीदा को भी बधाई एवम शुभकामनाएं दी।श्री मरांडी ने कहा कि उड़ीसा की नव निर्वाचित राज्य सरकार प्रदेश की जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर होगी।

कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल विकास के मार्ग को प्रशस्त करेगी।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है।

सबका साथ, सबका विकास भाजपा की नीति , नीयत और संकल्प में शामिल है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उड़ीसा के नव मनोनित मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उड़ीसा की भाजपा सरकार जनता की सरकार बनकर गांव,गरीब,किसान दलित,वंचित की सेवा में समर्पित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *