ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय की बीकॉम छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : राजधानी रांची स्थित ऊषा मार्टिन यूनिवसिटी से एक दुखद घटना सामने आई है। विश्वविद्यालय की बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों के बीच शोक का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा संजना अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। साथ रहने वाले अन्य छात्रों को काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर संदेह हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई। प्रशासन की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही अनगड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा मृत छात्रा के परिजनों से भी संपर्क किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। छात्रा मूल रूप से सरायकेला जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *