अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

नई दिल्ली : मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। किरण रिजिजू को कानून मंत्री की जगह अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। इसी के साथ वे संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। इस तरह देखा जाय तो कैबिनेट में मेघवाल का कद काफी बड़ा हो गया।
2024 के लोकसभा चुनाव के पहले यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। इसके तहत मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय के अलावा रिजिजू के मौजूदा विभाग भी मिलेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री मोदी की सलाह के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में दोनों मंत्रियों के बीच विभागों के पुनर्आवंटन का निर्देश दिया है।
किरण रिजिजू ने 8 जुलाई 2021 को कानून और न्याय मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की भी जिम्मेवारी संभाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *