अर्जुन मुंडा खिजरी या खरसांवा विधानसभा क्षेत्र से लड़ सकते हैं चुनाव !

रांची: भारतीय राजनीति में कब क्या हो जाय यह कोई नहीं बता सकता है। बड़े बड़े पॉलिटिकल पंडितों की भविष्यवाणी भी फेल कर जाती है,ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि भाजपा में बड़े कद के नेता अर्जुन मुंडा लोकसभा का चुनाव हारने के बाद उन्हें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है। पार्टी को झारखंड विधानसभा चुनाव में हार हाल में यहां पर कमल खिलाना है और बीजेपी की सरकार बनना है।इसके लिए बीजेपी ने ठोस रणनीति अख्तियार कर ली है। हालांकि बीजेपी पार्टी संगठन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो झारखंड में आदिवासियों के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हेमंत सोरेन शुमार हो गए हैं। राज्य के एसटी सीटों पर सर्वे के मुताबिक बीजेपी से अधिक जेएमएम का ग्राफ ऊंचा है। बीजेपी को इसी तिलिस्म को तोड़ना है,इसके लिए हेमंत सोरेन को टक्कर देने के लिए अर्जुन मुंडा को विधानसभा चुनाव लड़ाने की योजना चल रही है। अर्जुन मुंडा झारखंड के कद्दावर आदिवासी नेताओं में जाने जाते हैं। उनके सामने हेमंत सोरेन का ग्राफ कम हो जायेगा। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी भी बड़े आदिवासी नेता हैं।लेकिन वर्तमान में पब्लिक के बीच उनका क्रेज थोड़ा कम हो गया है। यह सब बीजेपी के शीर्ष नेताओं को भी जानकारी है। इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के तमाम बड़े बड़े नेताओं को चुनाव लड़वाने की तैयारी है।
अर्जुन मुंडा को खिजरी विधानसभा या खरसांवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जा सकता है। खिजरी उनके लिए सेफ सीट हो सकता है। खरसांवा से वे चुनाव हार गए थे।
यदि अर्जुन मुंडा की स्टेट पॉलिटिक्स में एंट्री हो गई तो निश्चित रूप से यहां पर खेला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *