महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने आकाशवाणी केंद्र में क्रिसमस संदेश किया रेकॉर्ड
रांची: रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद रविवार को रातु रोड स्थित ऑल इंडिया रेडियो के आकाशवाणी केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने क्रिसमस संदेश रिकॉर्ड किया।
आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ऑल इंडिया रेडियो पहुंचे जहां उन्होंने क्रिसमस संदेश की रिकॉर्डिंग की । महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद द्वारा संदेश का सीधा प्रसारण क्रिसमस पर्व के दिन दिनांक दिसंबर 25, 2024 को सुबह 7:45 बजे किया जाएगा। सन्देश रेकॉर्ड करने के पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने वहां के कर्मचारियों के साथ विशेष बात- चीत की। साथ ही रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल की।
इस क्रिसमस संदेश रिकॉर्डिंग करने के अवसर पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के अलावा, जेवियर कंडुलना , ऑल इंडिया रेडियो रांची के निर्देशक, विनोद कुमार, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

