रांची में एथलीटों, कोचों के लिए डोपिंग विरोधी और नैतिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रांची: प्रणोड रिकॉर्ड इंडिया फाउंडेशन की एक सीएसआर पहल ‘रफ्तार एथलीट विकास कार्यक्रम’ झारखंड में उभरते एथलीटों विशेष रूप से आदिवासी समुदायों के लिए पहुंच और संयोजित मार्ग को मजबूत कर रहा है। कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स विलेज फाउंडेशन और राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी एजेंसी के सहयोग से आज आईएमए क्लब रांची में एथलीट और कोचों के लिए डोपिंग विरोधी और नैतिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छ खेल और नैतिक प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए झारखंड खेल प्राधिकरण और झारखंड ओलंपिक संघ के द्वारा समर्थित इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगभग 150 एथलीट, कोच और खेल हितधारक शामिल हुए। कार्यक्रम के अलग-अलग सत्रों में डोपिंग विरोधी नियमों, खिलाड़ियों के अधिकारों और जिम्मेदार और निष्पक्ष खेल के महत्व पर चर्चा की गई, जिससे जिम्मेदार खेल व्यवहार और खेल में ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच तैयार हुआ।
मौके पर स्पोर्ट्स विलेज फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने कहा कि यह कार्यशाला यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है कि खिलाड़ी न केवल अच्छा प्रदर्शन करें बल्कि स्वच्छ और निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों का भी पालन करें प्रणोड रिकॉर्ड इंडिया फाउंडेशन द्वारा रफ्तार जैसी पहल विभिन्न पृष्ठभूमि और क्षेत्र के खिलाड़ियों और कोचिंग समुदायों तक ऐसे हस्तक्षेपों को पहुंचने में सक्षम बनाती है। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने और क्या कुछ कहा है आइए आपको सुनाते हैं।



