अनूप तिवारी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा (रामविलास) में शामिल

गणादेश ब्यूरो
पटना: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजूदगी में गोरिया कोठी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे सिवान निवासी अनूप तिवारी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय श्रीकृष्णापुरी पटना में लोजपा (रामविलास) में शामिल होकर लोजपा (रा) की सदस्यता ली।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि वे बहुत ही कर्मठ व्यक्ति हैं। वह हमेशा जनता के बीच अपने क्षेत्रों में सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट से प्रभावित होकर लोग चिराग पासवान के साथ जुड़ रहे हैंl शामिल होने वालों में से मिराज अहमद, रोहित शुक्ला, अमन शुक्ला, रुदल सिंह, टिंकू तिवारी ,रोशन अली, अमित शुक्ला एवं अन्य लोग थे।
इस आशय की जानकारी प्रदेश सचिव कुंदन पासवान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *