और विधायक इरफान अंसारी की फिसली जुबान,राहुल गांधी को बोल गए स्वर्गीय ..

रांची: अपने विवादित बयानों से मीडिया में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की जबान आज एक बार फिर से फिसल गई। मीडिया में बयान देते वक्त राहुल गांधी को स्वर्गीय बोल गए। वे स्वर्गीय राजीव गांधी के बारे में बोलना चाह रहे थे।

लेकिन उनकी जुबान पर स्वर्गीय राहुल गांधी आ गया। हालांकि उन्होंने तुरंत इसपर स्पष्ट किया की स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत में मोबाइल क्रांति लाया था। आज हम लोग जो मोबाइल पर कभी भी किसी वक्त अपने लोगों से बात कर लेते हैं उनसे वीडीयो पर बात कर लेते हैं यह सब स्वर्गीय राजीव गांधी की देने हैं। पीएम मोदी जो आज मोबाइल पर सेल्फी लेते हैं वह भी राजीव गांधी की देने है।
वहीं राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत देने और उनकी संसद सदस्यता वापस बहाल होने पर कहा कि इस धरती पर जब जब जुल्म होता है उसका नाश करने भगवान का अवतार होता है। राहुल गांधी भगवान के अवतार हैं और इस मोदी सरकार को विनाश करने के लिए उनका जन्म हुआ है। राहुल गांधी फिर से सदन में अदानी और अंबानी के खिलाफ आवाज उठाएंगे। अगर अडानी और अंबानी के खिलाफ राहुल गांधी आवाज नहीं उठाते तो उनकी सदस्यता नहीं जाती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर हम सभी कांग्रेसियों को अब एक नया जोश आ गया है। सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है यह असत्य पर सत्य की जीत है,जनता की जीत है।
उन्होंने कहा कि 2024 में देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *