अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बने

रांची : राज्यपाल रमेश बैस ने गुरुवार को राज भवन के दरबार हॉल में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, प्रधान सचिव, ऊर्जा विभाग श्री अविनाश कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन समेत कई गणमान्य व्यक्ति एवं झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजनगण उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *