प्रखण्ड स्तरीय संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमर कस लेना होगा:केशव महतो कमलेश

रांची: जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ.राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने ‌कहा कि प्रखण्ड स्तरीय संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सभी कांग्रेसजनों को कमर कस लेना होगा। साथ ही, देश के वर्तमान राजनीतिक हालात में संविधान के महत्व एवं बचाव की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती एवं प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत से लेकर बूथ तक को मजबूत बनाने की बात कही।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने संगठन सृजन 2025 के तहत संगठन को मजबूत करने की बात कही।
आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला कमिटी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित हुए थे।
कांग्रेस पार्टी के आगामी प्रखंड स्तरीय संगठन सृजन मासिक कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार कर तिथि तय की गई जो निम्नवत है:-
04/06/2025 – तमाड़
05/06/20250 – बुढ़मू
09/06/2025 – खलारी
10/06/2025 -माण्डर और चान्हो
11/06/2025 -नगड़ी और रातू
12/06/2025 -ओरमांझी और बूंडू
14/06/2025 -सिल्ली, ईंटकी ,अनगड़ा और बेड़ो
15/06/2025 -राहे और सोनाहातू
16/06/2025- नामकूम और कांके
17/06/2025- लापूंग
बैठक में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारी प्रदेश मिडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजिनी,नागेंद्र नाथ गोस्वामी, बेलस तिर्की,अर्चना मिश्रा, संजय सरैया,माधो कच्छप, मदन महतो,ऐनुल हक, विनोद सिंह ,शहीद अहमद ,सदन साहू, तुलसी खरवार,मनोज लकड़ा, एतवा उरांव ,अशोक गुप्ता ,शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय टोप्पो ,कार्तिक चंद्र महतो, जगदीश चंद्र महतो , मंगलेश्वर उरांव, शिवटहल नायक, बलराम साहू ,साबिर अंसारी, कुशल उरांव ,मंगा उरांव, इस्तियाक अंसारी, सहाबिर लोहरा ,रमेश महली, मनोहर महतो ,संजय सेठ,इंदिरा देवी ,जमील अंसारी ,योगेंद्र बेदिया , दाऊद होरो,राम पाहन ,तारकेश्वर मंडल, गुहीराम महतो,मनोहर कुमार महतो ,दुर्गा प्रसाद सिंह ,किशोर नायक,बलराम साहू ,जमील अंसारी,लालू प्रसाद महतो, अब्दुल सलाम अंसारी ,डॉ राजकिशोर,अरविंद लोहरा,धरमू नायक ,फिरोज आलम ,मोहम्मद इश्तियाक ,कुलेश्वर मुंडा ,रशीद अंसारी ,मिथिलेश नारायण तिवारी, मंगल उरांव ,अशफाक आलम,तबारक खान, मंगा उरांव, जाकीर हुसैन,राजीव रंजन राजू, रीता चौधरी,अजय साहू सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *