9 जून को राज्य के सभी प्रखंडों में धरती आबा बिरसा मुंडा शहादत दिवस मनाएगी आजसू पार्टी

रांची। शक्ति और साहस के परिचायक एवं झारखंड के वीर योद्धा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर 9 जून को राज्य के सभी प्रखंडों में आजसू पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि भगवान बिरसा की प्रेरणा से हम संघर्ष के रास्ते पर चलते रहेंगे। धरती आबा ने हमें शोषण के खिलाफ लड़ने की ताकत दी। धरती आबा को अपनी भूमि, संस्कृति से गहरा लगाव था। अपनी माटी, विरासत को बचाने को वे सदा संघर्षरत रहें। हमेशा प्रखरता के साथ जल, जंगल और जमीन पर हक की वकालत की।

सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज के निर्माण हेतु धरती आबा बिरसा मुंडा के विचारों को उनके साहस, संघर्ष को आत्मसात करने के उद्देश्य तथा झारखंड के नवनिर्माण के संकल्प के साथ सभी प्रखंडों में धरती आबा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इधर रांची जिला इकाई के पदाधिकारी कोकर, रांची स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *