पहाड़ी बाबा मंदिर में महाआरती में शामिल हुई कृषि मंत्री दीपिका पांडेय

रांची: पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या महाआरती भस्म के द्वारा किया गया। संध्या में आरती में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह उपस्थिति हुई। इस दौरान मंत्री ने शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया। आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि आज श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के दिन पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास रांची शहर के तमाम धार्मिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा संध्या 5:00 बजे पहाड़ी बाबा सहित तमाम देवी देवताओं की टीम तान्या के कन्याओं के द्वारा भगवान भोले शंकर,माता पार्वती,अघोरी,भूत पिचाश के स्वरूप के साथ साथ पहाड़ी बाबा के भक्तों के द्वारा सैकड़ों दियों एवं भस्म से भव्य संध्या महाआरती की गई।
महाआरती के बाद बोल बम के नारों से पूरा पहाड़ी परिसर गुंजायमान हो गया। वहीं सैकड़ों भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया।साथ ही बाबा भोलेनाथ के गानों में सभी भक्त झूम कर पहाड़ी बाबा को नमन करते हुए रांची सहित पूरे झारखंड में सुख शांति और समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर उज्जवल कुमार सिन्हा,सचिन कुमार,रंजन सिंह,अमर सिंह,गुलशन मिढ़ा, राजू काठपाल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्खड ,अमन ठाकुर,लखन कुमार,अशोक यादव, नीतू सिंह, संध्या देवी,गीता देवी,सविता देवी, कमलेश यादव, शशि कौशिक, अंशु सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *