झारखंड में खेल घोटाला के बाद अब जल जीवन मिशन में घोटाले की बू…

रांची: विकास और भ्रष्टाचार की असीम संभावनाओं वाले राज्य झारखंड में घोटाले हो घोटाले हो रहे हैं। एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन में हुए घोटाले के बाद जल जीवन मिशन में भी घोटाले की बात सामने आ रही है।
गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया हैंडल x पर इसकी पोटली खोली है। उन्होंने जल जीवन मिशन में हुए घोटाले की शिकायत केंद्रीय मंत्री से की है। साथ ही इस मामले में जांच का अनुरोध किया है। निशिकांत दुबे ने लिखा है कि झारखंड सरकार के घोटालों का नया कीर्तिमान बना है।गोड्डा लोकसभा में पीने के पानी की विकराल समस्या है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन में अविश्वसनीय घोटाले हो रहे हैं। निशिकांत दुबे ने कहा है कि बिना स्थाई श्रोत के पानी टंकी बनाने का किया गया है। यही नहीं ईडी के केस में फँसे ठेकेदार श्याम सुंदर यादव या शिव शंकर यादव को सभी ठेके देकर डकैती करवाने का काम विभाग ने किया है। इस मामले में केन्द्रीय एजेंसी से जाँच तथा संथालपरगना के सभी 6 ज़िला में केवल गंगा से पानी देने का आग्रह केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील से की है। जल जीवन मिशन में सिर्फ गोड्डा ही नहीं झारखंड के कई जिले में गड़बड़ झाला की बात सामने आई है। केंद्र सरकार इस योजना की जांच कराने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *