अंतरराष्ट्रीय पटल पर झारखण्ड को स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम – आदित्य मल्होत्रा

रांची:;फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल आज स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिक पहुंचे। कल से दावोस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 की बैठक को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। ज्यूरिक पहुंचने पर झारखण्ड चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल की माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से भेंट हुई। माननीय मुख्यमंत्री ने बड़े ही आत्मीयता एवं स्नेह के साथ प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।
चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे विश्वस्तरीय मंच पर झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह सहभागिता झारखण्ड के समग्र विकास को नई गति देगी। चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि झारखण्ड चैम्बर राज्य सरकार के साथ मिलकर निवेशकों को झारखण्ड की असीम संभावनाओं से अवगत कराएगा। यह पहल राज्य को अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करेगी।
उक्त जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि दावोस जैसे वैश्विक मंच पर झारखण्ड चैम्बर की सहभागिता राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह अवसर न केवल झारखण्ड की औद्योगिक, निवेश एवं व्यापारिक संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेगा, बल्कि राज्य को वैश्विक पटल पर सशक्त रूप से स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। झारखण्ड चैम्बर इस अवसर पर राज्य सरकार, विशेषकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रयासों की सराहना करता है, जिनके मार्गदर्शन में झारखण्ड को वैश्विक निवेश मानचित्र पर नई पहचान मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *