टेंडरग्राम में युवती पर पेट्रोल छिड़कने वाले आरोपी गिरफ्तार

रांची: कॉक थाना क्षेत्र के टेंडरग्राम में रहने वाली सोनाली राय पर पिछले दिनों घर में घुसकर पेट्रोल छिड़कने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने दबोच लिया है। बुधवार को डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिंहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कांड का खुलासा किया है।
डीआईजी ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पीड़िता द्वारा अपने आवेदन में उल्लेख किया गया कि उसके गणेश सिंह के इंस्टाग्राम आई०डी० पर अज्ञात व्यक्ति के इंस्टाग्राम आई०डी० से 24 जुलाई को सोनाली राय एवं गणेश सिंह को लगातार जान मारने की धमकी भरा मैसेज भेजा जा रहा था, जो स्वयं को अमन श्रीवास्तव गिरोह का सदस्य पवन श्रीवास्तव बताता है। इसके अलावे पीड़िता के प्रेमी गणेश सिंह को उसके टेलीग्राम पर अन्य टेलीग्राम आई०डी० से भी कॉल करके धमकी दी गई थी। धमकी देने वाला व्यक्ति अपना नाम शिव शर्मा बताया था। पीड़िता के द्वारा अमन श्रीवास्तव गिरोह के अपराधियों के द्वारा जान-माल की क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से पीड़िता एवं उसके प्रेमी की गतिविधि की रेकी किये जाने का उल्लेख प्राथमिकी में किया गया है। गठित SIT के द्वारा कांड गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए कांड का उद्भेदन किया गया है। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि कांड की पीड़िता एवं उसका प्रेमी गणेश सिंह दिनांक-23/24.07.25 की रात्रि में रांची के एक होटल में रूके हुये थे, जहां सोनाली रायके मोबाईल फोन एवं ई-मेल आई०डी० का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर एक जाली आई० पवन के छद्मनाम से बनाया गया है तथा इस जाली आई०डी० से अपने प्रेमी गणेश सिंह इंस्टाग्राम आई०डी० पर धमकी भरा मैसेज एवं सोनाली राय व गणेश सिंह को जान-माव क्षति पहुँचाये जाने का मैसेज भेजा गया, जिसमें सोनाली राय के कुछ फोटोग्राफ भी पोस्ट गये थे। उक्त जाली इंस्टाग्राम आई०डी० होटल में ठहरने के दौरान ही बनाई ग अनुसंधान के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि सोनाली राय के प्रेमी गणेश सिंह के मारपीट, हत्या का प्रयास के आरोप में चुटिया थाना कांड संख्या-125/25, दिनांक-वादी अमन चन्द्रा के द्वारा दर्ज कराया गया है, जिसमें गणेश सिंह का अपराधिक सहय सिंह को चुटिया थाना के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
अनुसंधान के क्रम में उपरोक्त तथ्यों के आलोक में साक्ष्यानुसार सोनाली प्रेमी गणेश सिंह उर्फ गणेश उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-शिव भूषण सिंह, सा० फस्ट लेक रोड हिन्दपीढ़ी को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो एन्ड्रॉयड फोन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *