सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया
चाईबासा।झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया।जिसकी चपेट में आने से झारखंड जगुआर का एक जवान घायल हो गया। जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। घटना चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार, इनामी माओवादी अनल के दस्ते की तलाश में झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन सर्च अभियान पर निकली थी।इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी पर झारखंड जगुआर के एक जवान का पैर आ गया जिससे विस्फोट में जवान घायल हो गया।घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है।
इस घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है. इस घटना के बाद सर्च ऑपरेशन में शामिल जवानों द्वारा अभियान तेज कर दिया गया

