रांची के पंडरा में दुकान में लगी भीषण आग, जलकर खाक
रांची: रांची के पंडरा ईलाके में दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लकड़ी के टाल पर लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कार एसोसिरिज की दुकान को लपेटे में ले लिया। जिससे पूरा समान जलकर खाक हो गया। दमकल की गाड़ियों को भी आग में काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ भी पहुंचे। वहीं दुकान के ऑनर ने शरारती तत्वों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। लगभग 30 लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग कैसे लगी इसके कारणो का पता नहीं चल पाया है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)