झारखंड में बड़ी संख्या मे आतंकी संगठनों ने अपना स्लीपर सेल का जाल बिछा दिया है: नायक

रांची:आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले की तार झारखंड से जुड़ने से झारखंड कलंकित और झारखंडी समाज शर्मशार हुआ है।
झारखंड के धनबाद में सघन छापेमारी के दौरान चर्चित वासेपुर स्थित शमशेर नगर में एटीएस की टीम ने पति-पत्नी समेत 6 को हिरासत में लेकर गिरफ्तारी किया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या मे आतंकी संगठनों ने अपना स्लीपर सेल का जाल बिछा दिया है । आज स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि केंद्रीय जांच एजेंसी आतंकी घटना के बाद पहला निशाना झारखंड के रांची, लोहरदगा, जमशेदपुर, कोडरमा को ही निशाना पर रखती है और जांच में इसके सार्थक परिणाम भी आते रहे हैं। आतंकी संगठनों का साफ्ट कार्नर झारखंड बनता जा रहा है। आतंकी संगठन सिमी के कुछ स्लीपर सेल यहां काफी सक्रिय बताये पूर्व सेे रहे हैं। झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, दुमका जिला मे इनका मुखिया सक्रिय है। झारखंड के अधिकांश स्लीपर सेल आतंकी संगठन के लिए मोटी रकम पर देश मे खुनी विध्वंस की घटना मे अपनी सहभागिता निभाते हैं।झारखंड, बिहार मे जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल से लगे बंग्लादेश के आतंकी संगठन ने पैठ बना ली है।झारखंड मे अवैध बंग्लादेश के लोगो की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही। सरकार इन विषयों पर गंभीरता दिखाए नहीं तो झारखंड के लिए यह शुभ संकेत नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *