31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा चिराग पासवान का जन्मदिन, रांची में होगा समारोह
रांची: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर रांची में विशेष समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान एवं प्रधान महासचिव विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्मदिन समारोह का आयोजन 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे धुर्वा स्थित विधायक आवास, क्वार्टर नंबर-58 में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पार्टी के रांची में रहने वाले सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, मुख्य संगठन एवं महिला विंग के पदाधिकारियों तथा रांची जिला के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कार्यक्रम शुरू होने से पहले निर्धारित स्थल पर पहुंचने की अपील की है, ताकि समारोह को समय पर और भव्य तरीके से आयोजित किया जा सके।
पार्टी की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने संपादकों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम के कवरेज के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम और छायाकारों को भेजने की कृपा करें।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पार्टी के प्रधान महासचिव विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने दी।


