मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं जोड़ा बैल योजना के तहत 1017 लाभुकों का अनुमोदन
खूंटी : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन के क्रम में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं जोड़ा बैल योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, विधायक प्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य एवं जेएसएलपीएस के डीपीएम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं जोड़ा बैल योजना के तहत कुल 1017 लाभुकों के आवेदनों का अनुमोदन किया गया।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन त्वरित गति से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि चयनित पशुपालकों को निर्धारित समय-सीमा में योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन एवं लाभुकों को समय पर लाभ पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।ㅤ


