उपायुक्त ने इलाजरत बच्चों का हाल-चाल जाना
खूँटी : कर्रा प्रखंड क्षेत्र के तिलमी स्थित उच्च विद्यालय के कुछ बच्चों के अस्वस्थ होने की जानकारी पर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्रा पहुंचकर इलाजरत बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा मौके पर चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को बच्चों का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
ㅤउपायुक्त ने चिकित्सकों को बच्चों की समुचित जांच के उपरांत आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों की टीम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय के अन्य बच्चों से भी जानकारी लेने का निर्देश दिया, ताकि यदि किसी अन्य बच्चे में भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लक्षण पाए जाते हैं तो समय रहते उसकी जांच कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित कराया जा सके।


