महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया से की मुलाकात

खूंटी: महाराष्ट्र से झारखंड दौरे पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की #समृद्ध आदिवासी संस्कृति, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और विचारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया।

#मुलाकात के दौरान आदिवासी समाज के विकास, उत्थान, संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक सशक्तीकरण समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने झारखंड के आदिवासी समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को समझने में विशेष रुचि दिखाई।

#जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने महाराष्ट्र से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए झारखंड की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक संघर्षों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी समुदायों के बीच आपसी संवाद और एकजुटता को मजबूत करने की आवश्यकता है।

#प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र से आए सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा गवित, काशीराम चौरे, बसंत गवित, विनय गवित, लुइस गवित, डॉ. राकेश कुमार बलवी, भीम सिंह बलवी, लता बलवी, महिपाल गवित, गोपाल गवित एवं विशाल गैथ सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान झारखंड और महाराष्ट्र के आदिवासी समाज के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक संवाद को और मजबूत करने तथा आदिवासी समाज के व्यापक हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *