रांची में पहली बार सजा गुलाबो एग्जीबिशन, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

रांची: रांची के रामाडा होटल में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय ‘गुलाबो एग्जीबिशन’ का भव्य आयोजन किया गया। रांची की श्वेता भाला, राधा ड्रोलिया एवं दीपिका टेकरीवाल द्वारा पहली बार तैयार किए गए इस अनूठे कॉन्सेप्ट ने शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं के बीच खास आकर्षण पैदा किया।
गुलाबो एग्जीबिशन को लेकर रांची की महिलाओं में पिछले करीब तीन महीनों से उत्सुकता बनी हुई थी। दो दिनों तक आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न हिस्सों से आकर्षक एवं चुनिंदा स्टॉल लगाए गए, जहां खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। खासकर बड़ी संख्या में परिवार की महिलाएं गुलाबो एग्जीबिशन में पहुंचीं।
रांची में इस तरह की भव्य और आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन पहली बार देखने को मिला। विभिन्न शहरों से बेहतरीन स्टॉल को रांची तक लाने और पूरे आयोजन को आकर्षक रूप देने के लिए श्वेता भाला ने करीब चार महीने तक लगातार मेहनत की।
इस अवसर पर मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू को भी गुलाबो एग्जीबिशन में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अरुण साबू ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह का इतना सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक कॉन्सेप्ट देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद खरीदने का अवसर मिलता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार और कारोबार को भी बढ़ावा मिलता है।
अरुण साबू ने श्वेता भाला एवं उनकी पूरी टीम को गुलाबो एग्जीबिशन के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रांची में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि शहरवासियों को नए-नए ब्रांड और उत्पाद एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *